नगर विधायक रितेश गुप्ता बने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के नामित सदस्य

 | 
नगर विधायक रितेश गुप्ता बने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के नामित सदस्य


मुरादाबाद, 29 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद नगर विधानसभा से भाजपा विधायक रितेश कुमार गुप्ता को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ का नामित सदस्य मनोनीत किया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी पत्र के अनुसार 30 में 2023 द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ तथा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की सभा में सदस्य के रूप में कार्य करने के लिए अध्यक्ष विधानसभा ने चार-चार सदस्यों को नामित किया था। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में दो सदस्य तथा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में एक सदस्य का पद रिक्त है। इन रिक्त सदस्य पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा तीन विधायकों को नामित किया गया है जिसमें मुरादाबाद नगर विधानसभा से विधायक रितेश कुमार गुप्ता और मेरठ की सरधना सीट से विधायक अतुल प्रधान को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में अंबेडकर नगर जनपद के विधायक धर्मराज निषाद को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या का सदस्य नामित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल