नाै दिन से लापता किसान का शव मिला, परिजनों ने किया हंगामा

 | 
नाै दिन से लापता किसान का शव मिला, परिजनों ने किया हंगामा


बरेली, 20 मार्च(हि.स.) । आंवला थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय किसान विनोद कुमार का शव 9 दिन बाद बदायूं रोड पर गड्ढे में मिला। इसकी सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद 35 मिनट बाद जाम खुला। गांव पनवड़िया निवासी विनोद 12 मार्च की रात खेत पर सिंचाई के लिए गया था, तभी से लापता था। पत्नी राधा देवी का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी और विपक्षियों पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने हत्या की आशंका जताई और बताया कि पानी लगाने को लेकर विवाद था। मृतक के चार बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ा 12 वर्ष का है और सबसे छोटा छह माह का। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजन तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / देश दीपक गंगवार