मेघालय पुलिस ने 12 बांग्लादेशी घुसपैठियाें को पकड़ा

शिलांग, 27 मार्च (हि.स.)। मेघालय की री-भोई जिला पुलिस ने अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 12 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनमें आठ महिलाएं, दाे पुरुष और दाे बच्चे शामिल हैं।यह सभी एक एजेंट के माध्यम से फर्जी आईडी के आधार पर भारत में घुसे थे। इस एजेंट काे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार को री-भोई जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर मुंबई से गुवाहाटी आए मानव तस्करी के लिए शुकुर शेख की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही थी। उन्हाेंने बताया कि एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर बुधवार को बर्नीहाट में पुलिस ने एक टाटा सूमो वाहन को रोका और उसमें सवार लाेगाें से पूछताछ की गई। इसके बाद वाहन सवार 11 लाेगाें काे पकड़कर पुलिस स्टेशन लाया गया। इनमें आठ महिलाओं की पहचान काकोली सरदार, हिरीना दिली मोल्ला, उन्जिला सरदार, राबिया बेगम, पन्ना कमाल हुसैन, पोपी हसु मोल्ला, सोनिया शेख, शोभा इस्लाम के रूप में हुई। इसके अलावा सजाउद्दीन शेख काे भी गिरफ्तार किया। इनके साथ दाे बच्चे भी थे। इन सभीलोगों के पास से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए हैं। वह इन फर्जी आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर गुवाहाटी (असम) होते हुए मेघालय में दाखिल हुए थे। इन सभी का गंतव्य दावकी था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर मुंबई से गुवाहाटी आए मानव तस्करी के लिए शुकुर शेख की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही थी। जिसके बाद यह सफलता मिली है। उन्हाेंने बताया कि मेघालय पुलिस ने असम के नलबाड़ी जिले से शुकुर शेख को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने नोंगपो पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय