पाटी में स्वस्थ बेबी शो का आयोजन, बच्चों में पोषण जागरूकता पर दिया जोर

 | 

चंपावत (पाटी), 29 मार्च (हि.स.)। प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने स्वस्थ बेबी शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्वस्थ आहार और पोषण के लिउ जागरूक करना था।

इस अवसर पर आयाेजित की गई प्रतियोगिता में बालक वर्ग में देवाश चम्याल और बालिका वर्ग में भाविशा बिष्ट प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान पोषण विशेषज्ञों ने माता-पिता को संतुलित आहार, स्तनपान के लाभ, आवश्यक विटामिन और खनिज, तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था से लेकर शिशु के दो वर्ष की आयु तक का पोषण उसके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी