नया पंबन ब्रिज इंजीनियरिंग का चमत्कार: रेल मंत्री

 | 
नया पंबन ब्रिज इंजीनियरिंग का चमत्कार: रेल मंत्री


चेन्नई, 6 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दक्षिण भारत में रामेश्वरम द्वीप काे जाेड़ने वाले नए पंबन ब्रिज को इंजीनियरिंग चमत्कार बताया। उन्हाेंने कहा कि अब इस ब्रिज के बनने से प्रमुख धार्मिक स्थल रामेश्वरम आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हाेगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार काे यहां पंबन ब्रिज के उद्घाटन समाराेह काे संबाेधित कर रहे थे। मंत्री वैष्णव ने इस परियोजना में शामिल रेलवे इंजीनियरों और कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंबन ब्रिज भारत की इंजीनियरिंग क्षमताओं और रेल संपर्क को बेहतर करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने इस ब्रिज काे पर्यटन को बढ़ावा देने और रामेश्वरम में प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण बताया। उन्हाेंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्य भूभाग को रामेश्वरम के पवित्र द्वीप से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रेल संपर्क के लिए बना नया पंबन ब्रिज भारत का पहला समुद्री पुल अपनी नवाचारी डिजाइन वाला एक चमत्कारिक इंजीनियरिंग का प्रमाण है। उन्हाेंने कहा कि इस ब्रिज के पूरा होने से तमिलनाडु का रेल परिवहन नेटवर्क और मजबूत करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ आर बी चौधरी