फैजान हत्याकांड में फरार आरोपित फारुख गिरफ्तार
Mar 17, 2025, 15:45 IST
| 
मुरादाबाद, 17 मार्च (हि.स.)। थाना भोजपुर क्षेत्र के सिरसवां गौड़ निवासी फैजान (15) की हत्या का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया है। इस मामले में अभियुक्त प्रतापगढ़ निवासी फारुख ने की थी।
पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपित फरीदाबाद के बड़खल एरिया में किराये पर रहता है और वर्कशॉप में वेल्डिंग का काम करता है। फैजान को फारुख के घर आना—जाना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर फैजान व उसका झगड़ा हुआ था। 14 मार्च को वह फैजान को अपने साथ बड़खल गांव की पहाड़ी में ले गया। उसने धारदार हथियार घोंप कर हत्या कर मौके से भाग गया। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल