साहू समाज की शोभायात्रा मेंं दिखा समाजजनों का उत्साह

 | 
साहू समाज की शोभायात्रा मेंं दिखा समाजजनों का उत्साह


साहू समाज की शोभायात्रा मेंं दिखा समाजजनों का उत्साह


धमतरी, 25 मार्च (हि.स.)। तहसील साहू समाज शहर धमतरी के द्वारा समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1009 वीं जयंती पर 25 मार्च को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मेंं समाजजनों का उत्साह देखते ही बना। शोभायात्रा में भक्त माता कर्मा का जयघोष गूंजता रहा।

शोभायात्रा के पूर्व तहसील, परिक्षेत्र एवं वार्ड के भक्त माता कर्मा मंदिर में पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सामाजिकजनों द्वारा कर्मा माता एवं जगन्नाथ स्वामी की पूजा-आरतीकर खिचड़ी प्रसादी वितरणकर शोभायात्रा के लिए एकलव्य खेल परिसर में एकत्र हुए। एकलव्य खेल परिसर में तहसील साहू संघ शहर धमतरी के अध्यक्ष रोहित साहू द्वारा सभी समाजिकजनों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाइयां एवं शुभकामना दी गई। पश्चात समाज के देवी- देवताओं के जयकारे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कर्मा माता एवं जगन्नाथ स्वामी का भव्य झांकी बनाकर धुमाल - डीजे पार्टी, भजन मंडली के साथ महिला-पुरुष, बच्चे केसरिया, गेरुआ, पीले वस्त्र पहनकर नाचते- गाते, आतिशबाजी करते, खुशी मनाते, जयकारा लगाते अपने समाज की एकता और जागरूकता का परिचय देते हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा एकलव्य खेल परिसर मैदान से बिलाईमाता, रामबाग ,सदर बाजार से होते हुए घड़ी चौक पहुंची। जहां भक्त माता कर्मा एवं जगन्नाथ स्वामी की सर्वसमाज द्वारा महाआरती कर मां कर्मा द्वारा समाज के साथ ही सर्वसमाज जनकल्याण के कार्य, सेवा, त्याग,भक्ति के लिए नमन करते हुए, समाज एवं पूरे क्षेत्र की खुशहाली, सुख, शांति, समृद्धि की कामना करते हुए साहू समाज के एकता एवं जागरूकता को आदर्श बताया। समाज की ओर से नगर निगम धमतरी महापौर राम रोहरा, सभापति हिमानी भागवत साहू, पार्षद चंद्रभागा युगलकिशोर साहू के साथ ही सर्वसमाज का सम्मान किया गया। शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों एवं समाज द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, दुग्ध महासंघ के पूर्व अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू, लेखराम साहू, हिमानी भागवत साहू, पार्षद चंद्रभागा युगलकिशोर साहू, जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेंद्र साहू, महासचिव यशवंत कुमार साहू, सचिव लीलाराम साहू, अंकेक्षक नरेंद्र साहू, संगठन सचिव गोपीकिशन साहू, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पवन गजपाल, जिला महामंत्री वीरेंद्र साहू, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी लक्ष्मीनारायण साहू, पूर्व जिला महासचिव विजय साहू, डिपेंद्र साहू, पार्षद अखिलेश सोनकर, डा भूपेंद्र साहू, हेमलाल साहू, गजेंद्र कंवर, श्यामलाल नेताम, संतोष सोनकर, कोमल सार्वा, अध्यक्ष रोहित कुमार साहू , महिला उपाध्यक्ष चंद्रभागा साहू सहित समाज के अन्य लोग शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा