मुख स्वास्थ्य दिवस : दंत रोगों के बारे में किया गया जागरूक

धमतरी, 20 मार्च (हि.स.)। जिला अस्पताल में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर 20 मार्च को दंत जांच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों के मुख और दंत का जांच कर मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा अरुण कुमार टोंडर के निर्देश पर राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा एमए नसीम के मार्गदर्शन में दंत चिकित्सक डा पूजा चंद्राकर, योग चिकित्सक डा उत्प्रेक्षा सिन्हा, डेंटल असिस्टेंट गोपी कृष्ण साहू, एनसीडी काउंसलर भागेश्वर लोधी, सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार के द्वारा ओपीडी मरीजों को मुख और दंत की जांच कर दंत रोगों के बारे में जानकारी दी गई।
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में वीडियो के माध्यम से मुख स्वास्थ्य के बारे दिखाया गया। इसके बाद जिला अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के जोधापुर वार्ड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला और आंगनबाड़ी केंद्र में दंत जांच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां स्कूली बच्चों, आंगनवाड़ी के बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों का दंत का जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट का वितरण किया गया। इस शिविर में 65 बच्चों का दंत परीक्षण कर इसके रोगों के प्रति जागरूक किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा