अमित जोगी का अनोखा अंदाज स्टांप पेपर में बांटे घोषणा पत्र

 | 
छत्तीसगढ़। राजनांदगांव  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के शहर जिला अध्यक्ष शम्सुल आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोगी जन अधिकार रथ यात्रा की शुरुआत राजनांदगांव के हृदय स्थल मानव मंदिर चौक से की। इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को भाजपा और कांग्रेस की असफलता और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के घोषणा पत्र के बारे में जानकारी देंगे। शहर जिला अध्यक्ष शम्सुल आलम ने बताया कि जनता ने 15 साल तक भाजपा की सरकार देखा, 5 साल तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन अभी तक योजनाओं का क्रियान्वयन करने में दोनों ही सरकार विफल रही हैं। घर-घर तक आज भी योजनाएं नहीं पहुंची हैं वही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ घोषणा पत्र ही नहीं स्टांप पेपर में सभी वादों को लिखकर दे रही है। सभी पार्टियों ने घोषणा पत्र दी है. हमारे नेता अमित जोगी 100 रुपये के स्टांप पेपर में सभी घोषणाएं लिखकर दे रहे हैं। यदि सरकार में आने के बाद सभी वादे पूरे नहीं किए जाते तो हमारे पार्टी के नेताओं को 2 साल का कारावास तक की सजा दी जा सकती है।