home page

‘ऑपरेशन भूमि’ के तहत मेदिनीपुर में रेलवे की जमीन से पांच अवैध ढांचे हटाए गए

 | 
‘ऑपरेशन भूमि’ के तहत मेदिनीपुर में रेलवे की जमीन से पांच अवैध ढांचे हटाए गए


‘ऑपरेशन भूमि’ के तहत मेदिनीपुर में रेलवे की जमीन से पांच अवैध ढांचे हटाए गए


मेदिनीपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। मेदिनीपुर के गेट बाजार और हमालपाड़ा इलाके में माल गोदाम सड़क के किनारे रेलवे की जमीन पर बने पांच अस्थायी ढांचों को हटा दिया गया। इन ढांचों से अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी।

रेलवे की ओर से गुरुवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 अगस्त बुधवार को रेलवे और कानून-व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। अभियान को ‘ऑपरेशन भूमि’ नाम दिया गया था।

अभियान के दौरान रेलवे की जमीन पर बने पांच अस्थायी ढांचे तोड़े गए। इनमें तीन ढांचे करीब 10 फुट लंबे और सात फुट चौड़े थे, जबकि दो ढांचे करीब सात फुट लंबे और तीन फुट चौड़े थे। कुल करीब 252 वर्ग फुट जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

रेलवे के अनुसार, पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। इस दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

रेलवे ने विज्ञप्ति में बताया कि खड़गपुर मंडल रेलवे की जमीन को अवैध कब्जे और गैरकानूनी गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। साथ ही रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता