home page

सिलीगुड़ी नगर निगम के सामने कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

 | 
सिलीगुड़ी नगर निगम के सामने कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन


सिलीगुड़ी, 10 सितंबर (हि. स.)। शहर में नागरिक सेवाओं की बदहाली का आरोप लगाते हुए दार्जिलिंग जिला कांग्रेस ने गुरुवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम की विभिन्न सेवाओं में कथित खामियों को लेकर नाराजगी जताई।

दार्जिलिंग जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबीन भौमिक ने आरोप लगाया कि शहरवासियों को उचित नागरिक सुविधाएं नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सेवाओं में कई समस्याएं हैं और कुल मिलाकर शहर की स्थिति खराब है।

कांग्रेस ने जल्द से जल्द सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव कराने की भी मांग की है।

सुबीन भौमिक ने कहा कि तत्काल सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव कराकर निर्वाचित बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए और शहर की नागरिक सेवाओं को सामान्य करने के लिए प्रभावी कदम उठाया जाना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार