home page

सिलीगुड़ी में बर्धमान रोड फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

 | 
सिलीगुड़ी में बर्धमान रोड फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन


सिलीगुड़ी, 27 जुलाई (हि. स.)। लंबे इंतज़ार के बाद सिलीगुड़ी वासियों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार शाम बर्धमान रोड फ्लाईओवर का पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उद्घाटन किया। महात्मा गांधी मोड़ से इस बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नए फ्लाईओवर पर पैदल चलकर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य के बीच टकराव के कारण इस परियोजना में देरी हुई थी। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में रेल और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से 500 नए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जाएंगे।

उत्तर बंगाल के विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जाएंगे। उत्तरकन्या में विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालय शुरू किए जाएंगे, ताकि लोगों को सरकारी काम के लिए कोलकाता नहीं जाना पड़े।

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक बर्धमान रोड पर ट्रैफिक जाम में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार