home page

सड़क हादसे में मृत बच्ची के परिवार से मिले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

 | 
सड़क हादसे में मृत बच्ची के परिवार से मिले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी


कोलकाता, 1 अक्टूबर (हि.स.)। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव प्रचार के लिये शक्तिपुर में आयोजित सभा में जाते समय सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली लोकनाथपुर गांव की छह वर्षीय बच्ची जेस्मिना खातून के परिवार से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार दोपहर मुलाकात की और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जेस्मिना के पिता दुलाल मल्लिक से उस दिन हुई हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि छोटी बच्ची का असमय निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में जेस्मिना के निधन का दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने जेस्मिना की दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता