home page

श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र में सीबीएम रूट मार्च, चुनाव से पहले सुरक्षा का भरोसा

 | 
श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र में सीबीएम रूट मार्च, चुनाव से पहले सुरक्षा का भरोसा


हुगली, 17 मार्च (हि. स.)। जिले के श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले आम लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से ‘कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर’ (सीबीएम) के तहत मंगलवार को रूट मार्च आयोजित किया गया।

इस रूट मार्च में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी), श्रीरामपुर के एसडीओ तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य आगामी चुनाव प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों में सुरक्षा और भरोसे का माहौल बनाना है। सिविल प्रशासन और सुरक्षा बलों की संयुक्त उपस्थिति से लोगों को यह संदेश दिया गया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

रूट मार्च के दौरान विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों का दौरा किया गया। स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं और चिंताएं सुनी गईं। साथ ही, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई गई।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय