विधायक संतू पान के आमंत्रण पर तारकेश्वर धाम पहुंचे अमिताभ चक्रवर्ती
हुगली, 13 अगस्त (हि.स.)। तारकेश्वर के विधायक संतू पान के आमंत्रण पर गुरुवार को पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती तारकेश्वर धाम पहुंचे। तारकेश्वर पहुंचने के बाद उन्होंने बाबा तारकनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
पूजा-अर्चना के बाद अमिताभ चक्रवर्ती ने तारकेश्वर के श्रावणी मेला परिसर का दौरा किया। मेला परिसर का जायजा लेने के दौरान उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत की और व्यवस्थाओं तथा समग्र स्थिति की जानकारी ली।
श्रावण मास के दौरान हर वर्ष तारकेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में अमिताभ चक्रवर्ती के मेला परिसर के दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी विशेष रुचि देखी गई।
विधायक संतू पान के आमंत्रण पर तारकेश्वर पहुंचे भाजपा प्रदेश महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती ने धार्मिक दर्शन के साथ-साथ श्रावणी मेले की व्यवस्थाओं और स्थिति का भी मौके पर जाकर जायजा लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

