home page

लेस्ली क्लॉडियस की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

 | 
लेस्ली क्लॉडियस की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि


कोलकाता, 25 मार्च (हि.स.)।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को महान हॉकी खिलाड़ी लेस्ली क्लॉडियस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा कि वह बंगाल के गौरव और दिग्गज हॉकी खिलाड़ी लेस्ली क्लॉडियस को उनकी जयंती पर याद कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि क्लॉडियस ने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश और राज्य का नाम रोशन किया तथा वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय