लगाने से स्टेशनरी दुकान जलकर राख
जलपाईगुड़ी, 02 मार्च (हि. स.)। शहर के चार नंबर घुमटी इलाके में सोमवार सुबह भयावह अग्निकांड की घटना सामने आई। आग लगने से एक स्टेशनरी दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह बंद दुकान के अंदर से अचानक काला धुआं निकलता दिखाई दिया। आसपास के निवासियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
दुकान मालिक का कहना है कि आग में दुकान का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। उनके मुताबिक, इस हादसे में दस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

