home page

राम नवमी पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, शांतिपूर्ण उत्सव की अपील

 | 
राम नवमी पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, शांतिपूर्ण उत्सव की अपील


कोलकाता, 26 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर राम नवमी के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में सभी को इस पावन अवसर की बधाई देते हुए कहा कि वह राम नवमी के उत्सव के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन की कामना करती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास के मूल्यों को बनाए रखें और उन्हें आगे बढ़ाएं।

ममता बनर्जी ने अपने संदेश के जरिए राज्य में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय