home page

राजनीतिक बदलाव के माहौल में एबीवीपी का ‘अभिवादन यात्रा’

 | 
राजनीतिक बदलाव के माहौल में एबीवीपी का ‘अभिवादन यात्रा’


सिलीगुड़ी, 14 मई (हि. स.)। राज्य में नई सरकार बनने के बाद गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से सिलीगुड़ी कॉलेज में ‘अभिवादन यात्रा’ और ‘विजय तिलक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह यात्रा बाघाजतीन पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिलीगुड़ी कॉलेज परिसर तक पहुंची, जिसमें संगठन के बड़ी संख्या में सदस्य और समर्थक शामिल हुए।

कॉलेज पहुंचने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रों और आम लोगों के माथे पर विजय तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान पूरे कॉलेज परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

संगठन की ओर से कहा गया कि राज्य की बदली हुई राजनीतिक परिस्थिति युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।

एबीवीपी नेताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र समाज के हितों की रक्षा करना और शिक्षण संस्थानों में सकारात्मक माहौल बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में छात्र कल्याण और सामाजिक मुद्दों को लेकर इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार