महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अग्निमित्रा पाल ने राज्य सरकार को घेरा
बर्दवान, 21 मई (हि. स.)। दुर्गापुर में प्रशासनिक बैठक के बाद महिला व शिशु कल्याण तथा नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए बैठक से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक काफी सकारात्मक और सार्थक रही, जिसमें पुलिस अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, विधायकों और सांसदों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
उन्होंने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों के शासनकाल में महिलाओं पर हुए अत्याचारों की सही तरीके से जांच तक नहीं की गई। उन्होंने दावा किया कि राज्य की महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है तथा प्रतिष्ठानिक रुप से गंभीर भ्रष्टाचार हुआ है। जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि सरकार को महिला सुरक्षा और आम जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना होगा, ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।
बिहार और झारखंड की तरह पश्चिम बंगाल में भी तेल की कीमतों को सामान्य स्तर पर लाने की कोशिश के सवालो के जवाब में उन्होंने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों के सवाल पर अग्निमित्रा पाल ने कहा कि वर्तमान समय में देश और दुनिया कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है। पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर वैश्विक स्तर पर संकट बना हुआ है और युद्ध जैसी स्थिति के कारण सरकार के लिए तुरंत निर्णय लेना आसान नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जो कहती है, उसे पूरा करती है और आने वाले समय में इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। ---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

