ममता बनर्जी ने दी अन्नपूर्णा पूजा की शुभकामनाएं
| Mar 26, 2026, 11:23 IST
कोलकाता, 26 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर अन्नपूर्णा पूजा के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में देवी अन्नपूर्णा की स्तुति करते हुए लिखा कि वह परात्परा देवी हैं, जो सुख देने वाली और दुखों को हरने वाली हैं, तथा सभी के जीवन को अन्न से परिपूर्ण करती हैं।
ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट के माध्यम से सभी लोगों को अन्नपूर्णा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

