बलागढ़ में ग्राम विकास योजनाओं की रूपरेखा और क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा
हुगली, 04 अगस्त (हि. स.)। बलागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बलागढ़ श्रीपुर ग्राम पंचायत में आज ग्राम विकास कार्यक्रमों की योजना और उनके बेहतर क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने, प्राथमिकताएं तय करने और विभिन्न परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में आम लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाएं तैयार करने और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम पंचायत क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास, रोजगार के अवसर बढ़ाने और आम जनता के जीवन स्तर में सुधार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
मंत्री सुमना सरकार ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। आम लोगों की जरूरतों और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया है।
मंत्री ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को आगे बढ़ाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास की गति को और मजबूत तथा तेज किया जाएगा।
बलागढ़ श्रीपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार को आयोजित यह बैठक आने वाले दिनों में क्षेत्र के विकास कार्यों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

