home page

प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ अभियान में पुलिस ने जब्त किए 100 किलो विस्फोटक पटाखे

 | 
प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ अभियान में पुलिस ने जब्त किए 100 किलो विस्फोटक पटाखे


पूर्व मेदिनीपुर, 02 नवंबर (हि. स.)। जिला पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दुर्गाचक थाना क्षेत्र के डी-ब्लॉक स्थित एक मकान में छापेमारी कर करीब 100 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे जमा करके रखे गए हैं। सूचना के आधार पर सोमवार दुर्गाचक थाने की पुलिस ने वहां तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मकान से करीब 100 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद कर जब्त किए गए।

तलाशी के दौरान मकान में रखे पटाखों से संबंधित वैध लाइसेंस और बिक्री की अनुमति के दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। इसके बाद इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब्ती की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई है।

इस संबंध में दुर्गाचक थाने में पुलिस की ओर से स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रतिबंधित पटाखों के अवैध भंडारण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता