home page

पीके बनर्जी की पुण्यतिथि पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

 | 
पीके बनर्जी की पुण्यतिथि पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि


कोलकाता, 20 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय फुटबॉल के दिग्गज प्रदीप कुमार बनर्जी (पी.के. बनर्जी) की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “भारतीय फुटबॉल के महान खिलाड़ी प्रदीप कुमार बनर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सशक्त श्रद्धांजलि।”

उन्होंने कहा कि भारतीय फुटबॉल में पी.के. बनर्जी का योगदान अविस्मरणीय है और आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय