home page

नाका चेकिंग में 94 हजार 900 नकद जब्त, एक व्यक्ति पकड़ा गया

 | 
नाका चेकिंग में 94 हजार 900 नकद जब्त, एक व्यक्ति पकड़ा गया


हुगली, 10 अप्रैल (हि. स.)। जिले के चुचुड़ा थाना अंतर्गत फेरी घाट पर शुक्रवार को नाका चेकिंग के दौरान पुलिस और एसएसटी टीम के संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति के पास से 94 हजार 900 नकद बरामद कर जब्त किया गया।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नदिया जिले के कल्याणी थाना इलाके के निवासी विवेकानंद दे (48) के रुप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से नकद राशि मिली। बरामद नकद राशि को सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जब्त कर लिया गया। साथ ही, एसएसटी की सिविल टीम की मौजूदगी में संबंधित व्यक्ति को विधिवत रसीद भी प्रदान की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय