home page

नष्ट किए गए जब्त  मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न

 | 

जलपाईगुड़ी, 28 नवंबर (हि.स.)। जलपाईगुड़ी पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान जब्त किए गए सैकड़ों मोटरसाइकिलों के मॉडिफाइड साइलेंसर और ट्रक-बसों के प्रेशर हॉर्न को बुलडोजर से कुचलकर नष्ट कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पिछले कई महीनों से शहर और आसपास के इलाकों में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर वाहनों में लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जब्त किए गए थे। साथ ही संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई।शनिवार को शहर के पीडब्ल्यूडी मोड़ पर जब्त किए गए उपकरणों को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान जलपाईगुड़ी की पुलिस अधीक्षक सुजाता कुमारी बीनापानी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।पुलिस अधीक्षक सुजाता कुमारी बीनापानी ने स्पष्ट किया कि ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहनों में अवैध साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार