home page

द्वारकेश्वर नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत, बांधपाड़ा इलाके में घुसा पानी

 | 
द्वारकेश्वर नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत, बांधपाड़ा इलाके में घुसा पानी


आरामबाग, 19 अगस्त (हि. स.)। लगातार बारिश और नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण आरामबाग महकमे में एक बार फिर बाढ़ की आशंका बढ़ने लगी है। द्वारकेश्वर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, आरामबाग नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 के बांधपाड़ा इलाके में नदी का पानी घुसना शुरू हो गया है। जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो स्थिति और गंभीर होने की आशंका से स्थानीय लोग चिंतित हैं।

नदी का पानी बढ़ने के साथ ही निचले इलाकों में पानी घुसने का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर नदी किनारे बसे इलाकों के लोग लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई परिवार जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं।

इधर, प्रशासन की ओर से द्वारकेश्वर नदी के जलस्तर और तटबंध की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलस्तर और बढ़ने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने की तैयारी भी की जा रही है।

द्वारकेश्वर नदी का बढ़ता जलस्तर और बांधपाड़ा इलाके में पानी घुसने की घटना ने आरामबाग में एक बार फिर बाढ़ की आशंका पैदा कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय