home page

दार्जिलिंग में फुटबॉल का जुनून, विश्व कप से पहले जश्न की शुरुआत

 | 
दार्जिलिंग में फुटबॉल का जुनून, विश्व कप से पहले जश्न की शुरुआत


दार्जिलिंग, 11 जून (हि. स.)। पहाड़ और फुटबॉल का रिश्ता हमेशा से खास रहा है। जैसे-जैसे विश्व कप फुटबॉल नजदीक आ रहा है, दार्जिलिंग समेत पूरे पहाड़ी क्षेत्र में फुटबॉल का जुनून चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। यहां के लोगों के लिए विश्व कप किसी त्योहार से कम नहीं होता। इसी उत्साह के बीच गुरुवार सुबह दार्जिलिंग के ऐतिहासिक मॉल के चौक (चौरास्ता) में एक विशेष कार्यक्रम आयोजन किया गया।

इस रंगारंग आयोजन में स्थानीय भाजपा विधायक नोमन राय की मौजूदगी रही, जहां बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नृत्य, संगीत और जोश से भरे माहौल ने साफ कर दिया कि पहाड़ के लोग विश्व कप के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। चौरास्ता का इलाका फुटबॉल प्रेमियों की भीड़ और उत्साह से गुलजार नजर आया।

विधायक की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम ने विश्व कप के माहौल को और भी जीवंत बना दिया है। अब पूरा दार्जिलिंग इस वैश्विक खेल महाकुंभ का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार