home page

तीस्ता नदी के किनारे से हाथी का शव बरामद

 | 
तीस्ता नदी के किनारे से हाथी का शव बरामद


जलपाईगुड़ी, 02 जुलाई (हि. स.)। जिले में तीस्ता नदी के इलाके से गुरुवार को एक हाथी का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से हाथियों का एक झुंड तीस्ता नदी के विभिन्न क्षेत्रों में घूम रहा था। गुरुवार को बनियापाड़ा के पास तीस्ता नदी के क्षेत्र स्थित चार नंबर बाजार इलाके में एक हाथी का शव पड़ा देखा गया। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद करने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल हाथी की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत की असली वजह सामने आएगी। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार