home page

टिकट मिलने के बाद श्रीरामपुर पहुंचे तृणमूल उम्मीदवार तन्मय घोष, हुआ जोरदार स्वागत

 | 
टिकट मिलने के बाद श्रीरामपुर पहुंचे तृणमूल उम्मीदवार तन्मय घोष, हुआ जोरदार स्वागत


हुगली, 18 मार्च (हि.स.)। श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार के रूप में नाम की घोषणा होने के बाद बुधवार को तन्मय घोष श्रीरामपुर पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

श्रीरामपुर के माया भवन में तृणमूल उम्मीदवार ने पार्टी के पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान श्रीरामपुर शहर तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष और सीआईसी संतोष उर्फ पप्पू सिंह, चेयरमैन गिरिधारी साहा समन अन्य स्थानीय नेताओं ने कहा कि श्रीरामपुर से तन्मय घोष की जीत तय है।

इसके बाद तृणमूल उम्मीदवार रिषड़ा नगरपालिका पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद तन्मय घोष ने रिषड़ा नगरपालिका के सभागार में चेयरमैन विजय सागर मिश्रा, वाइस चेयरमैन जाहिद हसन खान को लेकर रिषड़ा नगरपालिका के पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान रिषड़ा नगरपालिका के पार्षदों ने संकल्प लिए कि वे अपने अपने वार्ड से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजयी बनायेगें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय