जिराट में वीबी-जी राम जी कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित
हुगली, 05 अगस्त (हि. स.)। वीबी-जी राम जी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को जिराट बीडीओ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक की सभी पंचायतों के एनएस प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं, कार्ययोजना, जिम्मेदारियों के बंटवारे तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों और पंचायत स्तर के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
प्रशासन की ओर से कहा गया कि वीबी-जी राम जी कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्य पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरे किए जाएं। इसके लिए पंचायत से लेकर प्रशासन के विभिन्न स्तरों के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक तेजी और प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मियों से आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

