home page

चुनाव 26: रिषड़ा में तन्मय घोष के प्रचार में उमड़ा जनसैलाब, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

 | 
चुनाव 26: रिषड़ा में तन्मय घोष के प्रचार में उमड़ा जनसैलाब, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत


हुगली, 11 अप्रैल (हि.स.)। श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार तन्मय घोष को रिषड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान व्यापक जनसमर्थन मिला। शनिवार सुबह रिषड़ा नगरपालिका के वार्ड संख्या एक से छह तक घर घर घूम कर तन्मय घोष ने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान तृणमूल उम्मीदवार के साथ श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी, रिषड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा, वाइस चेयरमैन जाहिद हसन खान सहित कई पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने तन्मय घोष का जोरदार स्वागत किया।

इससे पहले शुक्रवार शाम रिषड़ा नगरपालिका के सात नंबर वार्ड में पहुंचे घोष का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

जैसे ही तन्मय घोष इलाके में पहुंचे, वार्ड के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और रैली के रूप में उनके साथ चलने लगे। कई स्थानों पर लोगों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया, वहीं कुछ जगहों पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली।

प्रचार अभियान में रिषड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा, पार्षद सुख सागर मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय