home page

चुनाव 26 : एक सौ आठ कमल फूलों से सजी गाड़ी में सवार होकर भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

 | 
चुनाव 26 : एक सौ आठ कमल फूलों से सजी गाड़ी में सवार होकर भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन


हुगली, 07 अप्रैल (हि. स.)। सिंगुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अरूप कुमार दास ने अनोखे अंदाज में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने 108 कमल फूलों से सजी गाड़ी में सवार होकर समर्थकों के साथ नामांकन केंद्र तक पहुंचकर अपनी उम्मीदवारी पेश की।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कभी खुले हुड वाली गाड़ी में तो कभी रथ पर सवार होकर आगे बढ़ते नजर आए। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। रास्ते भर उन्होंने हाथ में कमल फूल लेकर जनसंपर्क भी किया।

मीडिया से बातचीत में अरूप कुमार दास ने कहा कि भारत की संस्कृति में 108 कमल फूलों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि असुर बोधन के समय देवी-देवताओं द्वारा 108 कमल फूलों का उपयोग किया गया था, जो भारतीय परंपरा और आस्था का प्रतीक है। इसी कारण उन्होंने अपनी गाड़ी को 108 कमल फूलों से सजाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय