home page

चुनाव 2026 : श्रीरामपुर से संतोष कुमार सिंह फिर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में

 | 
चुनाव 2026 : श्रीरामपुर से संतोष कुमार सिंह फिर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में


हुगली, 31 मार्च (हि. स.)। जिले के श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र से संतोष कुमार सिंह एक बार फिर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। पेशे से होम्योपैथिक प्रैक्टिशनर डॉ. सिंह इससे पहले वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भी इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं, जहां उन्हें लगभग 0.5 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत में डॉ. सिंह ने कहा कि श्रीरामपुर क्षेत्र के लोग अब भी विकास से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी क्षेत्रों में स्थानीय जनता को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। इन मुद्दों को लेकर ही वे एक बार फिर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

डॉ. सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान उम्मीदवार का श्रीरामपुर के विकास में कोई ठोस योगदान नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा के समय में संबंधित नेता जनता के बीच नजर नहीं आते, जबकि अब चुनाव के समय घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।

वार्ड संख्या 23 के निवासी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उनके अधिकार दिलाना और समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय