home page

करंट लगने से गृहिणी की मौत

 | 

पश्चिम मेदिनीपुर, 05 जुलाई (हि. स.)। सबंग थाना अंतर्गत श्यामसुंदरपुर गांव में रविवार शाम पोल्ट्री फार्म में बल्ब बदलते समय करंट लगने से एक गृहिणी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक गृहिणी का रीतारानी मंडल (51) है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रीतारानी अपने पोल्ट्री फार्म में बल्ब बदल रही थीं। इसी दौरान उनका हाथ बिजली के एक कटे हुए तार से छू गया, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं।

परिजन और स्थानीय लोग उन्हें सबंग ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सबंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस का अनुमान है कि करंट लगने से मौत का प्रतीत होता है, हालांकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता