home page

अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ सिलीगुड़ी नगर निगम का अभियान

 | 
अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ सिलीगुड़ी नगर निगम का अभियान


सिलीगुड़ी, 02 जुलाई (हि.स.)। सिलीगुड़ी नगर निगम ने शहर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ गुरुवार से कड़ा अभियान शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न दुकानों, शॉपिंग मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर बिना अनुमति लगाए गए कई होर्डिंग्स को हटाया जा रहा है। इन अवैध होर्डिंग्स के कारण एक ओर जहां आम लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी, वहीं नगर निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा था।गुरुवार को सिलीगुड़ी के सेवक रोड पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कई बड़े अवैध होर्डिंग्स को हटाया गया।

निगम के कर्मचारियों ने गैस कटर की मदद से लोहे के बड़े-बड़े ढांचों को काटकर हटाया। नगर निगम के सूत्रों के अनुसार, बिना अनुमति सड़क या फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का विज्ञापन या साइन बोर्ड लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल सेवक रोड तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में सिलीगुड़ी के अन्य इलाकों में भी लगातार इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार