home page

अविश्वास से पहले ही अध्यक्ष रीना एक्का ने दिया इस्तीफा

 | 
अविश्वास से पहले ही अध्यक्ष रीना एक्का ने दिया इस्तीफा


सिलीगुड़ी, 17 जून (हि. स.)। फांसीदेवा पंचायत समिति की अध्यक्ष रीना एक्का ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। तीन जून को तृणमूल कांग्रेस के ही नौ सदस्यों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया था। 21 सदस्यीय समिति में 18 तृणमूल कांग्रेस, दो भाजपा और एक निर्दलीय सदस्य है। तलबी बैठक से ठीक पहले रीना एक्का ने सिलीगुड़ी के एसडीओ को बुधवार को इस्तीफा सौंप दिया।

उन्होंने कहा कि उनके पास बहुमत था, लेकिन एक सदस्य के भावनात्मक दबाव और आत्महत्या की धमकी के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

रीना एक्का ने कहा कि चार साल सभी को साथ लेकर काम किया, लेकिन अपने ही सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया। कुर्सी पर रहे बिना भी लोगों के लिए काम किया जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार