मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त निर्देश, कहा - चुनाव बाद हिंसा पर ‘जीरो टॉलरेंस’
कोलकाता, 11 मई (हि. स.)। राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव के बाद होने वाली हिंसा पर कड़ा रुख अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस नीति लागू करने का निर्देश दिया है। नवान्न में आयोजित उच्चस्तरीय प्रशासनिक समीक्षा बैठक में उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया।
बैठक में मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला, गृह सचिव संघमित्रा घोष, राज्य पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता और कोलकाता पुलिस के आयुक्त अजय नंद मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही, राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए भी जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया गया।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नई सरकार पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
राजनीतिक बदलाव के बाद की स्थिति में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

