ट्रेन से कटकर युवक की मौत
| Jul 5, 2026, 17:21 IST
सिलीगुड़ी, 05 जुलाई (हि. स.)। रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। यह घटना रविवार को सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर हुई। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई थी।
सूचना पाकर जंक्शन टाउन जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रविवार दोपहर एक युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी समय तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन से वह टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी की टीम मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश करने में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

