home page

बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

 | 

जलपाईगुड़ी, 17 सितंबर (हि.स.)। फूलबाड़ी इलाके में हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दिपु राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार देर रात एक परिचित व्यक्ति को सिलीगुड़ी के सेवक रोड छोड़कर बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान तीनबत्ती इलाके के पास दुर्घटना हो गई।

परिवार के मुताबिक, बुधवार रात फूलबाड़ी पार्किंग इलाके में विश्वकर्मा पूजा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक खत्म होने के बाद एक परिचित ने दिपु से उन्हें सेवक रोड तक छोड़ने का अनुरोध किया। दिपु उन्हें बाइक से छोड़ने के लिए गए थे।

परिवार का दावा है कि परिचित को छोड़कर लौटते समय तीनबत्ती के पास यह हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना किस वजह से हुई और क्या बाइक किसी अन्य वाहन से टकराई थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

बताया कि रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच उन्हें दुर्घटना की जानकारी मिली। तब तक पुलिस घायल दिपु को घटनास्थल से अस्पताल ले जा चुकी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद फूलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत के पश्चिम अमाईदिघी इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार