home page

करंट लगने से युवक की मौत

 | 
करंट लगने से युवक की मौत


सिलीगुड़ी, 29 मार्च (हि. स.)। शांतिनगर बउबाजार इलाके में शनिवार देर रात बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट होने के कारण करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात अचानक तेज आवाज सुनकर आसपास के निवासी घरों से बाहर निकल आए। बाहर आकर उन्होंने देखा कि एक युवक सड़क किनारे बिजली के खंभे के पास गिरा पड़ा है। घटना की सूचना आशीघर चौकी की पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर जिला अस्पताल भेज दिया।

प्राथमिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट के कारण खंभे में करंट फैल गया, जिससे यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार