नाबालिग से अश्लील हड़कत करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
| Nov 5, 2025, 15:47 IST
सिलीगुड़ी, 05 नवंबर (हि. स.)। एनजेपी थाने कि पुलिस ने नाबालिग से अश्लील हड़कत करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम गोपीनाथ दास है। वह एनजेपी थाना अंतर्गत शांतिपाड़ा का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक ने मंगलवार रात अपने मोहल्ले की एक नाबालिग लड़की को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हड़कत करने लगा। हालांकि नाबालिग किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली और पहुंचकर परिजन को इसकी जानकारी दी। बाद में नाबालिग और उसके परिवार ने एनजेपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर एनजेपी थाने कि पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। एनजेपी थाने कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

