home page

सड़क हादसे में युवक की मौत

 | 
सड़क हादसे में युवक की मौत


सिलीगुड़ी, 22 जुलाई (हि. स.)। शहर के आश्रमपाड़ा इलाके में बुधवार सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सनी घोष के रूप में हुई है, जो सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 12 का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, सनी घोष सुबह अपनी स्कूटी से पत्नी से मिलने ससुराल गया था। वह घर लौट रहा था। इसी दौरान आश्रमपाड़ा इलाके से गुजरते समय उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम पसर गया है।

मृतक के पिता ने बताया कि सनी के वैवाहिक जीवन में काफी समय से तनाव चल रहा था। इसी सिलसिले में वह सुबह ससुराल गया था। उसकी अचानक मौत से परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों में शोक की लहर है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार