युवक का फंदे से लटका शव बरामद
| Apr 1, 2026, 14:52 IST
सिलीगुड़ी, 01 अप्रैल (हि. स.)। शांतिनगर बऊबाजार इलाके में एक युवक का फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान पंकज मित्रा के रूप में हुई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पंकज मित्र पिछले छह वर्षों से उसी इलाके में एक मकान में किराए पर रह रहे थे। वह पेशे से इंजीनियर थे। बुधवार तड़के उसी मकान के एक अन्य किरायेदार ने सबसे पहले उन्हें फंदे से लटका हुआ देखा। आशिघर चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक घर में अकेले रहते थे। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

