home page

होटल के कमरे से युवक का शव बरामद

 | 
होटल के कमरे से युवक का शव बरामद


सिलीगुड़ी, 20 नवंबर (हि. स.)। सिलीगुड़ी के एक होटल के कमरे से शुक्रवार को युवक का शव बरामद होने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक की पहचान इस्लामपुर निवासी अजीत दास के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अजीत दास गुरुवार को काम के सिलसिले में इस्लामपुर से सिलीगुड़ी आए थे। रात में वह सिलीगुड़ी के एक होटल में ठहरे थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह होटल के कमरे से उनका शव बरामद किया गया। सूचना पाकर पानीटंकी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में घटना की सूचना पर मृतक युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। पानीटंकी चौकी की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार