home page

घर से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 | 

सिलीगुड़ी, 06 मई (हि. स.)। शहर के 40 नंबर वार्ड अंतर्गत बांसझाड़ मोड़ इलाके में युवक का शव घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राहुल छेत्री के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिक्किम के निवासी थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राहुल पिछले कुछ महीनों से यहां किराए पर रह रहे थे और एक नर्सिंग संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे थे। बुधवार सुबह मकान मालिक ने उन्हें कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ देखा, भक्ति नगर थाने को सूचना दी गई।

सूचना पाकर पुलिस टीम केंद्रीय बलों के साथ मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल भेज दिया।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार