home page

सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल

 | 
सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल


पश्चिम मेदिनीपुर, 08 अप्रैल (हि. स.)। जिले के नारायणगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार को खड़गपुर–बालेश्वर 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के उकुनमारी इलाके में यह दुर्घटना घटी। मृत महिला का नाम पुनि नायक नामक महिला है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खड़गपुर की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पैदल चल रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों पैदल यात्री तथा मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल मकरामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है।

सूचना मिलने पर नारायणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता