home page

लाटागुड़ी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत; तीन गंभीर घायल

 | 
लाटागुड़ी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत; तीन गंभीर घायल


जलपाईगुड़ी, 26 अगस्त (हि. स.)। गोरुमारा अभयारण्य और लाटागुड़ी वन क्षेत्र के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक छोटी कार में चार लोग सवार थे। जंगल के बीच से गुजरने के दौरान अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना की सूचना पाकर मेटेली थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकालकर चालसा के मंगलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मालबाजार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल मृतका और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार