राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन की टक्कर से महिला की मौत
खड़गपुर, 22 अक्टूबर (हि. स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के उकुनमारी में गुरुवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर एक वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पुष्पा दोलाई के रूप में हुई है। वह तेगेड़िया इलाके की निवासी थीं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-16 से गुजरने के दौरान किसी वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर नारायणगढ़ थाने की पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।
शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में पुलिस की जांच में उनकी पहचान और घर का पता सामने आया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश भी की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

