home page

तीन मंजिला मकान से गिरकर महिला की मौत

 | 

सिलीगुड़ी, 25 अप्रैल (हि.स.)। सिलीगुड़ी में तीन मंजिला मकान से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पपी साहा (55) के रूप में हुई है। यह घटना शहर के 24 नंबर वार्ड स्थित देवाशीष कॉलोनी इलाके में शनिवार दोपहर घटी है।

परिवार के मुताबिक, घटना के समय महिला घर पर ही मौजूद थी। घर में उनका बेटा, बहू और एक छोटा बच्चा भी था। अचानक वह तीन मंजिला मकान से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार